APJ Abdul Kalam Quotes Hindi | ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के कथन।

APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi ,APJ Abdul Kalam जी हमारे भारत देश के महान राष्ट्रपति और एक भारतीय वैज्ञानिक थे। जिसे मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। मैंने यंहा कलाम साहब के द्वारा कहे कथनों को APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi में बताने की कोशिश की हैं।

डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम है। कलाम जी एक प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक तथा भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने वर्ष 1998 के पोखरण द्वितीय परमाणु परिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला। कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए।

APJ Abdul Kalam Quotes Hindi

विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करनेवाले छोड़ देते हैं।

इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

APJ abdul kalam quotes

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है?

छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिये।

किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं।

पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता हैं।

यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

हम केवल तभी याद किये जायेंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें, जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।

निपुणता एक सतत प्रक्रिया है कोई दुर्घटना नहीं।

APJ abdul kalam quotes

अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना  है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।

भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है।

तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

APJ abdul kalam quotes

हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।

राष्ट्रपति पद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। एक बार राष्ट्रपति चुन लिया जाए, तो वह राजनीति से ऊपर है।

जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।

भारत बिना परमाणु हथियारों के रह सकता है। ये हमारा सपना है, और ये अमेरिका का भी सपना होना चाहिए।

किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

जब वैज्ञानिक और रक्षा प्रौद्योगिकियों के लिए भव्य योजनाएं बनायीं जाती हैं, तो क्या सत्ता में बैठे लोग प्रयोगशालाओं और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बलिदानों के बारे में सोचते हैं?

मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी।

APJ abdul kalam quotes

भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए- हमारा खुद का डेवलपमेंट मॉडल होना चाहिए।

भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।

किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है।

मैं एक पायलट से अधिक और कुछ नहीं बनना चाहता था। लेकिन, तकदीर का कुछ और ही प्लान था।

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।

कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।

सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे।

Abdul Kalam Quotes :

जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।

हर सुबह पांच बाते अपने आप से बोलो

 मैं सबसे अच्छा हूँ।
मैं यह कर सकता हूँ।
 भगवान हमेशा मेरे साथ है।
  मैं एक विजेता हूँ।
आज का दिन मेरा दिन है।

युवाओ के लिए सन्देश..

 

ज़िंदगी में लक्ष्य तय करना

ज्ञान को प्राप्त करना

कठिन मेहनत करना

अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना

चूँकि हम सब भगवान के पुत्र है इसलिए हम हर उस चीज़ से बड़े है जो हममे हो सकती है।

भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।

जब कोई राष्ट्र हथियार युक्त देशो से घिरा हो, तो उसे भी हथियार युक्त होना पडेगा।

दोस्तों आपको APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi कैसी लगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। उम्मीद है आप लोगों के विचारों थोड़ा सा परिवर्तन जरूर आया होगा। दोस्तों APJ Abdul Kalam जी एक ऐसे महान व्यक्ति थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र भारत पर समर्पित कर दिया। ऐसे महान व्यक्ति को मेरा शत शत नमन..। जय हिन्द जय भारत…!!

Also Read :

Leave a Comment