Bill Gates Biography In Hindi माइक्रोसॉफ्ट कंपनी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष बिल गेट्स को आज के इस दौर में कौन नहीं जानता है। जिन्होंने कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लाई है। आज लोग कंप्यूटर के माध्यम से अपने अनेको कार्यो को कुछ ही देर में पूरा कर देते है। यह सब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स के कारण ही संभव हो पाया है। जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नामक ( ऑपरेटिंग सिस्टम ) सॉफ्टवेयर बना कर कंप्यूटर के क्षेत्र का रुख बदल दिया है। उनके इस कामयाबी के पीछे उनका बहुत सारा कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय का हाथ है। जिस वजह से वे आज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में उनका नाम आता है।
Table of Contents
Bill Gates Biography In Hindi
पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स जन्म तिथि 28 अक्टूबर, 1955 जन्म स्थान सीटल, वाशिंगटन, अमेरिका शिक्षा हार्वर्ड विश्वविद्यालय (स्नातक नहीं हुए) पिता विलियम एच. गेट्स ( प्रतिष्ठित वकील ) माता मेरी मैक्सवैल ( बैंक के व्यवस्थापक मंडल की सदस्य ) बहन 1. बड़ी बहन, क्रिस्टी (क्रिस्तिंने)
2. छोटी बहन, लिब्बीपत्नी मेलिंडा गेट्स ( शादी टेक्सास में जून 1, 1994 को हुआ ) बिल गेट्स के बच्चे 1. जेनिफर कैथरीन गेट्स (1996)
2. रोरी जॉन गेट्स (1999)
3. फोएबे अदेले गेट्स (2002)कार्य 1. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अध्यक्ष एवं मालिक
2. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष
3. संयुक्त राज्य में स्थापित कास्केड इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी , एक निजी निवेश एवं होल्डिंग कंपनी का नियंत्रण बिल गेट्स करते हैं, जिसका मुख्यालय किर्कलैंड, WA शहर में है।
प्रारंभिक जीवन :
बिल गेट्स ( Bill Gates Biography In Hindi ) का जन्म 28 अक्टूबर 1955 में सिएटल, वाशिंगटन ( अमेरिका ) में हुआ। इनके पिता का नाम विलियम एच. गेट्स जो एक प्रतिष्ठित वकील थे। और माता का नाम मेरी मैक्सवैल है। जो प्रथम इंटरस्टेट बैंक सिस्टम और यूनाइटेड वे के निदेशक मंडल में सेवारत थीं। गेट्स की एक बड़ी बहन क्रिस्टी (क्रिस्तिंने) और एक छोटी बहन लिब्बी है। बिल गेट्स “ट्रे” नाम से भी जाने जाते थे।
Education ( शिक्षा ) :
बिल गेट्स 13 वर्ष की उम्र में लेकसाइड स्कूल नामक विद्यालय में दाखिल हुए। गेट्स ने बेसिक प्रोग्रामिंग भाषा में (J.E.) सिस्टम की प्रोग्रामिंग में रूचि दिखाई। और उन्हें उनकी इस रूचि के लिए गणित की कक्षाओं से छूट दी गई। अपना पहला प्रोग्राम टिक-टैक-टो बनाया जो लोगो को कंप्यूटर से खेल खेलने का अवसर प्रदान करता था। 17 वर्ष की आयु में, गेट्स अपने पार्टनर Paul Allen के साथ मिलकर इंटेल 8008 प्रोसेसर पर आधारित यातायात काउनटर (traffic counter) बनाने के लिए ट्राफ-ओ-डाटा (Intel 8008) के नाम से एक उपक्रम बनाया। गेट्स लेकसाइड स्कूल से वर्ष 1973 में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अमेरिका में हार्वर्ड कॉलेज (Harvard College) दाखिले के लिए मानकीकृत परीक्षा SATs दिलाई। जिसमे वे 1600 में 1590 अंक प्राप्त किए। तत्पश्चात सन् 1973 में हार्वर्ड कॉलेज (Harvard College) में उनका नामांकन हुआ।
Bill Gates Profession :
बिल गेट्स (Bill Gates Biography) के माता-पिता ने बिल गेट्स का दाखिला Harvard University में यह सोचकर करवाया कि वे अपना कैरियर लॉ में बना लेंगे। बिल के माता-पिता बिल के बचपन से ही चाहते थे कि बिल गेट्स एक वकील बने। और अपना वकालत में करियर बनाएं। माता-पिता के कहने से बिल ने Harvard University में दाखिला ले लिया था। लेकिन गेट्स की कंप्यूटर विज्ञान में रूचि थी और गेट्स, कंप्यूटर विज्ञान में Career बनाना चाहते थे। सन् 1970 में बिल गेट्स केवल 15 साल कि उम्र में अपने मित्र पॉल एलन के साथ “Traf-O- Data” Program बनाया।
जो की Seattle City के Traffic Pattern पर नज़र रखता था। और उसे बेहतर करने की कोशिश करता था। उन्हें इस कोशिश के $20,000 मिले। जो बिल गेट्स की पहली कमाई थी। बिल गेट्स का पार्टनर Paul Allen दूसरी Washington State University में पढने चले गए। जहाँ Paul Allen ने दो साल बाद College छोड़ दिया और Paul Allen, Boston में रहने लगे। और Honeywell नाम की Company में काम करने लगे। 1974 की गर्मियों में Bill ने भी Allen के साथ Honeywell Company को Join किया।
- Jeff Bezos Biography | अमेज़न के मालिक जेफ बेज़ोस का जीवन परिचय |
- Narendra modi biography | नरेंद्र मोदी जी का जीवन परिचय।
Build Microsoft Company :
1974 की गर्मियों में गेट्स जब पॉल एलन से मिले। तब इस समय के दौरान Allen ने Gates को एक बहुत ही मशहूर Electronic Magazine का भी भाग दिखाया। जो कि Altair 8800 Mini Computer KIT के Article पर आधारित था। अगले ही वर्ष Altair 8800 बाजार में आया जो इंटेल 8080 CPU पर ही आधारित था। और जैसे ही गेट्स और एलन ने ये सब देखा, तो उन्होंने सोचा की खुद की एक सॉफ्टवेयर कंपनी बनाने का यह उनके पास सुनहरा अवसर है। सन् 1975 में Gates और Allen ने भागीदारी में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की। जो कि Micro -Computers और Software बनाएगी। जो बाद में विश्व की सबसे बड़ी PC सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी बनी। माइक्रोसॉफ्ट में उनके करियर के दौरान, गेट्स ने कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ और मुख्य सॉफ्टवेयर निर्माता का पद ग्रहण कर रखा था।
Microsoft की Growth :
1978-1981 के बिच Microsoft की Growth धमाकेदार थी। और उनका Staff 25 से बढकर 128 हो गया था। उनका Profit भी $4 Million से बढ़कर $16 Million तक पहुँच गया था। 1981 के मध्य में Gates Microsoft के President के साथ-साथ Chair Man बन गये थे। और Allen, Executive Vice President बन गये। 1998 तक Microsoft का Business दुनियाभर में फ़ैल चूका था। 2007-08 की आर्थिक मंदी को अगर छोड़ दिया जाये तो 1995 – 2014 तक वे उन सब में सबसे अमीर थे । तो 2009 और 2014 के बिच में, उनकी कुल संपत्ति $40 बिलियन से बढ़कर सीधे US $ 82 बिलियन हो गयी । बिल गेट्स ने जनवरी 2000 में ही माइक्रोसॉफ्ट में अपने CEO का पद छोड़ दिया। लेकिन कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य सॉफ्टवेयर निर्माता के पद पर वे बने रहे।
Foundation of Bill Gates and Melinda Gates :
सन् 2000 में बिल गेट्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर Bill and Melinda Gates Foundation का शुरुआत किया। जो कि पारदर्शिता से संचालित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा Charitable Foundation है। इसका मुख्य लक्ष्य अमेरिका में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करना था। जिसे बाद में शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ा दिया गया। यह विश्व के कुछ सबसे बड़े निजी संस्थाओं में से एक है। यह फाउंडेशन ऐसी समस्याओं के लिए कोष दान में देता था। जो सरकार द्वारा नज़र अंदाज़ कर दी जाती थीं। जैसे कि कृषि, कम प्रतिनिधित्व वाले अल्पसंख्यक समुदायों के लिये कॉलेज छात्रवृत्तियां, एड्स जैसी बीमारियों के निवारण हेतु, इत्यादि।
इन्हें भी पढ़े :
great person thank you for this biography
very nice article.. bahut hi achhi jankari share ki hai