Change Think For Huge Success 2019 || सफलता पाने के लिए अपने दिमाग में यह बातें डालें |

पिछली आर्टिकल में मैंने आपको CUT FORMULA  का उपयोग करना बताया है। CUT FORMULA का use करके दिमाग में हमेशा सकरात्मक सोच ला सकते है। जो कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है | इस article Change Think For Huge Success 2019 में आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहा हूं। जिसे आप अगर दिमाग में डाल ले तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है | यह सारी बातें मैं अपने experience के आधार पर बताने जा रहा हूँ। मैं अपना experience आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूँ।

Change Think For Huge Success 2019

Your Thinking :

सबसे पहली बात है, ” आप वह बन जाते हो जो आप ज्यादातर समय सोचते हो | अगर आप नकारात्मक ( Negative ) सोच रखते हो तो आप 100 % नकारात्मक ( Negative )  बन जाओगे | “  अब आप ध्यान से सोचो कि आप ज्यादातर Time क्या सोचते हो | कहीं आप हमेशा नकारात्मक (Negative )  सोच तो नहीं रखते हो ? अगर आप अपने बारे में नकारात्मक (Negative )  सोचते हो तो तुरंत इस सोच को बदल दो | क्योंकि यही वह चीज है जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही है |

Brain like a Radio, हमारा दिमाग एक रेडियो के जैसा है आप जैसा Signal दिमाग  को देंगे वैसे ही रिजल्ट आपको आएगा |अगर आप ज्यादातर समय नकारात्मक सोचते हो तो आपके दिमाग आपको नकारात्मक सिग्नल ही देगा | और अगर ज्यादातर समय आप सकारात्मक सोचोगे तो आपके दिमाग आपको सकारात्मक सिग्नल ही देगा | हमेशा दिमाग में सकारात्मक सोच लाने के लिए मैंने आपको  CUT FORMULA “ बताया है | क्योंकि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है सकारात्मक सोच |

आप जैसा सोचोगे, वैसा आप बन जाओगे 

Doing Anything :

दूसरी बात है,” आप वह सब कर सकते हो, जो आप सोच सकते हो | तो आप वह चीजें सोच सकते हो, जो आपने आज तक नहीं सोचा | “ अब आपको यह सोचना है कि आप ज्यादातर समय क्या सोचते हो | क्योंकि आप ज्यादातर समय जो सोचते हो आपको वही मिलेगा | अगर आप वह सोच सकते हो जो आपने आज तक नहीं सोचा तो आप वह प्राप्त (Achieve) कर सकते हो जो आज तक आपने प्राप्त (Achieve) नहीं किया | क्योंकि प्राप्त (Achieve) तो आप वही करेंगे जो आप सोचेंगे |

 अगर आप कुछ भी सोच सकते हो, तो आप कुछ भी प्राप्त (Achieve) कर सकते हो |  ज्यादातर लोग इस बात को बेवजह फालतू मानेंगे कि अगर सोचने से ही सब कुछ मिल जाता तो मैं तो बहुत ज्यादा सोच सकता हूं मुझे क्यों कुछ नहीं मिलता | तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि कोई भी चीज एक बार में नहीं मिलती है कि आज सोचा और कल मिल गया | किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार दिमाग में सकारात्मक बातें सोचनी पड़ती है तभी भविष्य में उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी |

Change Think For Huge Success

आपकी सोच आपके कंट्रोल में है 

Achieve Everything :

तीसरी बात है, ” Whatever Your Mind Can Conceive It Can Achieve It. “ मतलब आपका दिमाग जिस भी सोच को अपनाएगा वह उसे प्राप्त करेगा | यह मैं अपने मन से नहीं बोल रहा हूं इसे कई लोगों ने सिद्ध भी किया है | अगर आप महीने में 10,000 कमाने के बारे में सोचेंगे, ठीक है अच्छी बात है | आप अपने दिमाग को वही सिग्नल दे रहे हैं आप महीने में 10,000 ही कमा पाएंगे | अगर ज्यादा कमाने की सोचेंगे तो 10,000 से ज्यादा भी कमा सकते हैं | यहां पर बात आती है सोच को अपनाने की | अगर आप ने इस बात को अपना लिया कि मैं 10,000 से ज्यादा नहीं कमा सकता हूं तो 100% आप  10,000 से ज्यादा नहीं कमा सकते हैं |

                               जितना बड़ा Thinking आप अपने Mind में ला सकते हो उतना सोचो क्योंकि आज नहीं तो कल आपको वह जरूर मिलेगा जो आप सोचोगे चाहे आप कुछ भी सोचो | सोच को सातवें आसमान पर फेंक दो वह सोच आपको खुद सातवें आसमान पर ले आएगा | हो सकता है सातवें आसमान पर ना पहुंच सको पर जमीन से ऊपर तो उठ ही जाओगे |

 बड़ी सोच रखो और उसे प्राप्त करो                  

Do Practical :

चौथी बात है,” आप उन 5 लोगों के औसत (Average) हो जिनके साथ आप वक्त बिताते हो | “ इसे मैं उदाहरण से समझाना चाहूंगा , सबसे पहले कॉपी और पेन ले और आपको यह सोचना है कि आप किन 5 व्यक्ति के साथ सबसे ज्यादा समय बिताते हैं | अब उन पांच व्यक्तियों के नाम एक के बाद एक लिख लीजिए | अब उन व्यक्तियों के नाम के आगे उनकी महीने की सैलरी लिखिए | अगर कोई व्यक्ति कुछ भी नहीं कमाता है तो उनके नाम के आगे 0 लगा दीजिए | अब उन पांच व्यक्तियों की सैलरी को जोड़िए और उन्हें 5 से भाग दे दीजिए | भाग देने के बाद जो भी सैलरी आती है वह आपकी महीने की औसत सैलरी होती है |

  1. Ram     = 2000
  2. Shyam = 0
  3. Mohan = 5000
  4. Raju    =  0
  5. Nanak =10000

       Total = 2000 + 0 + 5000 + 0 + 10000 = 17000

        Your Average Monthly Income = 17000 / 5 =  3400

        Your Average Monthly Income = 3400 /- rs

                    हो सकता है अधिकतर लोगों को यह बातें फालतू लगे | क्योंकि यह बातें जो मैं बता रहा हूं वह उनके Belief System से बिल्कुल अलग है | उनका दिमाग यह कभी मानेगा ही नहीं कि ऐसा भी कुछ हो सकता है | एक और प्रैक्टिकल में आपको करके दिखाना चाहूंगा | आप उन पांच व्यक्तियों की हेल्थ कंडीशन लिखिए जिनके साथ आप सबसे ज्यादा समय बिताते हैं | आप Good , Better, Best इस तरीके से लिख सकते हैं |

  1. Ram     = Good
  2. Shyam = Good
  3. Mohan = Better
  4. Raju     = Good
  5. Nanak  = Best
                     यहां पर Good की संख्या ज्यादा है तो आपकी भी हेल्थ Good ही होगी | अगर आप ऐसे व्यक्तियों के साथ रहते हैं जिन्हें बीपी, शुगर हो तो ध्यान दीजिएगा शायद आपको भी बीपी, शुगर होगा | ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके कोई भी दोस्त जिसके साथ आप ज्यादा टाइम बिताते हैं | अगर उसकी इनकम लाखों में है तो आप की भी इनकम लगभग उसके आधे की आस पास की होगी | क्योंकि जो व्यक्ति जितना पैसे कमाते हैं वह उतना पैसा कमाने का ही आईडिया दे सकता है |
अगर कोई व्यक्ति 10,000 कमाता है तो वह 10,000 कमाने का ही आईडिया दे सकता है | और यदि कोई लाख रुपए कमाता है तो वह आपको लाखों रुपए कमाने का आईडिया दे सकता है |

                 इसलिए कभी अमीर व्यक्ति गरीब व्यक्ति के साथ ज्यादा समय नहीं बिताता है | क्योंकि उन्हें पता होता है कि अगर उनके साथ ज्यादा समय बिताने लग गया तो उनकी Income हिल जाएगी |

Change Think For Huge Success

अगर आप सच में सक्सेस होना चाहते हैं तो मैं यहीं कहूंगा कि आप सक्सेसफुल व्यक्तियों के साथ समय बिताओ | अब आपके दिमाग में यही बात आएगी कि सक्सेसफुल व्यक्ति हमारे साथ क्यों समय बिताएंगे ? आप भी सही सोच रहे हैं इसके लिए मैं आप को यही सजेस्ट करना चाहूंगा कि आप उन सक्सेसफुल व्यक्तियों की बुक पढ़े ताकि उनके जो विचार, उन बुक्स में है वह सारे विचार आपके दिमाग में आ जाए और आप किसी भी क्षेत्र में सक्सेस होने के लिए आगे बढ़ सके |

Change Think For Huge Success 2019 अगर आपको यह आर्टिकल थोड़ी भी अच्छी लगी हो या आपके विचारों में थोड़ा भी परिवर्तन हुआ हो तो कृपया इस आर्टिकल Change Think For Huge Success 2019 को दोस्तों में जरूर शेयर करें…. धन्यवाद।

Read also :

Leave a Comment