Goal setting kaise kre | लक्ष्य निर्धारित कैसे करे – Positivethinks.in

Goal setting kaise kre ? किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है लक्ष्य निर्धारित ( goal setting ) करना | क्योकि बिना लक्ष्य निर्धारित किये हम किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते है | इस आर्टिकल में मै आपको अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करे इस बारे में बताया है |

Goal Setting Kaise Kre

Goal दो तरह के होते है ?

  1. Ego Goals
  2. Mastery Goals

Ego Goals :

अधिकतर लोग Ego Goals बनाते है | जैसे की बहुत लोग बोलते है मुझे बहुत बड़ा घर बनाना है, एक महंगी गाडी लेनी है, बहुत सारा पैसा कमाना है, मुझे i phone लेना है | इस तरह के सारे goals , Ego Goals के अंदर आते है | ये goals  हम ज्यादातर इसीलिए बनाते है क्यों की हम एक सामाजिक प्राणी है | हम चारो ओर से लोगो से घिरे हुए है और उन्हें खुश करने के लिए बहुत सरे goals  बनाते है | जैसे :- अगर मेरे पास Ford की कार होगी तो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे या मेरे पास बहुत बड़ा बंगला होगा तो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे | अगर मेरे महीने की सैलरी लाख रूपये होगी तो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे | हमारे जो goals होते है वो ज्यादातर लोगो के हिसाब से होते है कि लोग हमे सहानुभूति देंगे |

goal setting

अब होता क्या है कि बहुत लोग goals बना कर उसे प्राप्त कर लेते है जैसे की कुछ लोग बोलते है मुझे ऑडी कार लेनी है वह खरीद भी लेते है | अब इसके बाद क्या गारंटी की वो कार हमेशा उसके पास ही रहेगी | क्यों कि आपको उतनी ही सक्सेस मिलेगी जितना आप Deserve करते है | और आपकी जितनी वैल्यू होगी उतनी चीजे तो आपके पास आ ही जाएगी | Ultimately आपको अपनी वैल्यू Create करनी है | Ego Goals , Object Driven  होती है जैसे कि ये चीज मेरे पास आएगी तो मुझे ख़ुशी होगी | अगर आपके पास 5 करोड़ रूपये भी होंगे तो वह आपके पास तभी रहेंगे जब आप उसे Deserve करते होंगे | नहीं  तो वो पैसा भी हाँथ से चला जायेगा |

Mastery Goals :

इस दुनिया में जो लोग सफल है वो लोग  Mastery Goals बनाते है | किसी भी क्षेत्र में मास्टरी हासिल कर लेना  Mastery Goals कहलाता है | जैसे की आप किसी भी फील्ड में हो आप अपने हिसाब से उस फील्ड में बेस्ट वर्ज़न बन जाते है तो आपको क्या क्या मिलेगा और क्या क्या मिलना चाहिए आप सोच भी नहीं सकते | आप जिस भी फील्ड में सफल होना चाहते उस फील्ड के प्रति आपको अपने आप में Self Improvement लाना होगा | हमे अपनी वैल्यू बढ़ानी है जो की  Mastery Goals से ही संभव है | जब हम अपनी वैल्यू बड़ा लेते है तो कोई भी चीज जो हम Deserve करते है वह अपने आप हमारे पास आ जाती है | हमारे सारे Ego Goals अपने आप पुरे हो जाते है | 

जिस भी फील्ड में आप हो या जाना चाहते हो उस फील्ड में बेस्ट बनना है | जैसे कि आप किसी कंपनी में Employee है और आप कहते है मैं इस पोजीशन से संतुष्ट नहीं हूँ | मुझे अपने फील्ड में और अच्छा बनना है सबसे बेस्ट बनना है | तो इस कंडीशन पर आप फोकस इस पर करोगे की कैसे मुझे अच्छा बनना है |  अपने फील्ड में बेस्ट बन जाना यही मास्टरी गोल्स है |

मैं आप लोगो को अपने मास्टरी गोल्स को बनाने के लिए कुछ प्रश्न नीचे लिख रहा हूँ | जो कि आपको मास्टरी गोल्स बनाने में आपकी मदद करेगा –

  1.  आप क्या करना / बनना  चाहते हो ?
  2.  आप वह क्यों करना / बनना चाहते हो ?
  3.  आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्या क्या करना पड़ेगा ?
  4.  यह सारी चीजे कहा से शुरू होगी ?

इन सभी प्रश्नो के उत्तर अगर आपको मिल जाते है तो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता | मैं आपको Suggest करना चाहूंगा कि इन सारे प्रश्न का उत्तर कॉपी में लिखे और इसे रोज एक बार पढ़े |

आप वो करते हो जो आपको अच्छा लगता है तो आपको वो रिजल्ट मिलेगा जो आपको अच्छा नहीं लगता है | आप वो करते हो जो आपको अच्छा नहीं लगता है तो आपको वो रिजल्ट मिलेगा जो आपको बहुत अच्छा लगता है |

Not love your work , Love The Results.

Goal Setting kaise kre अगर आपको यह आर्टिकल थोड़ी भी अच्छी लगी हो या आपके विचारों में थोड़ा भी परिवर्तन हुआ हो तो कृपया इस आर्टिकल को दोस्तों में जरूर शेयर करें…. धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े :

Leave a Comment