Law Of Attraction In Hindi। जैसा सोचोगे वैसा पाओगे – आकर्षण के नियम

Law Of Attraction In Hindi ” जैसा सोचोगे वैसा पाओगे – आकर्षण के नियम ” . सुनने में बड़ा अजीब लग रहा होगा दोस्तों कि जैसा सोचेंगे वैसा मिलेगा। लेकिन यह एक सच्चाई हैं , हम जैसा सोचते है वैसा ही हमें मिलने लगता हैं। इसका भी एक वैज्ञानिक कारण हैं कि यह कैसे होता हैं। जो मैं आपको नीचे ” The Secret Law Of Attraction In Hindi ” बताऊंगा।

What is Law Of Attraction ?

आकर्षण का नियम , ” हम जिस भी किसी व्यक्ति, वस्तु अन्य के बारे में बहुत अधिक सोचते है तो एक चुंबकीय शक्ति काम करने लग जाती है। और वह हमारे साथ धीरे धीरे जुड़ने लगती हैं। ” यही आकर्षण का सिद्धांत हैं। उदाहरण लिए, यह law of attraction इस प्रकार से काम करता कि यही हम नकारात्मक सोचते है तो हमारे साथ अपने आप ही बुरा होने हैं। और इसके विपरीत हम सकारात्मक सोचते है तो हमारे साथ सब अच्छा होने लगता है। law of attraction दुनिया महान रहस्यों में से एक है। जो लोग इस शक्ति को समझ पाए है वे इस दुनिया के महान व्यक्ति बन पाए हैं।

Example Of Law Of Attraction :

आकर्षण का नियम सब जगह हर परिस्थिति में काम करता हैं। इसका सीधा संपर्क हमारे दिमाग से होता हैं। हम जैसा विचार अपने दिमाग में लाने लगते है ठीक वैसा ही हमारे साथ होने लगता है। उदाहरण के लिए , यदि हम किसी चीज के होने से डर रहे की वह चीज ना हो जाए और लगातार उसके बारे में सोचते जा रहे की वह हो गया तो क्या होगा ? बजाय इसके की उससे कैसे निपटा जाये। और सिर्फ यही सोच रहे की वह चीज ना हो। तो नियम के मुताबित वह चीज जो आप नहीं चाहते की हो , वह हो जाएगी। अगर उस स्थान पर आप यह सोचते की उस समस्या से कैसे निपटा जाये। तो आपको उस समस्या का समाधान अवश्य मिल जाता। जैसे की नियम में बताया है जैसा सोचोगे वैसा मिलेगा। अगर आप समस्या का समाधान ढूंढोगे तो समाधान मिलेगा।

How to Use in daily Life ?

दैनिक जीवन में आप आकर्षण के नियम को इस प्रकार से उपयोग कर सकते हैं –

  • आप जो भी चाहते हो उसके बारे में बार बार सोचे, लगातार सकारात्मक सोचते जाए।
  • अगर कोई लक्ष्य हो आपका तो उसे एक डायरी या कॉपी में लिख लें
  • और उसे रोज एक बार जरूर पढ़े।
  • अगर आप किसी से प्यार करते है और उससे शादी करना चाहते है।
  • तो यह नियम आपके बहुत काम आएगी।
  • याद रखियेगा जैसा आप सोचोगे वैसा ही पाओगे।
  • अपने जीवन में आने वाली सारी नकारात्मक विचारो को अपने दिमाग से निकल फेंके।
  • और कैसी भी परिस्तिथि हो हमेशा सकारात्मक सोचें।
  • Low of attraction बहुत ही ज्यादा पावरफुल है।
  • ऐसा नहीं होता की आज आपने सोचा और कल वो हो जाए।
  • इसमें में कुछ समय लगता हैं। लेकिन 100 % वो होता ही हैं।

The Secret Law Of Attraction In Hindi

आकर्षण का नियम, यह एक ब्रम्हांड की शक्ति है। जिसे वैज्ञानिको ने भी माना हैं। जैसे की आप सभी जानते हैं कि ब्रम्हांड में उपस्थित सभी चीज एक ऊर्जा से बनी हैं। दुनिया की हर एक चीज एक ऊर्जा हैं। नियम के अनुसार , जो भी हम सोचते है वैसा होते जाता हैं। क्योंकि हम अपनी ऊर्जा को उस ऊर्जा से मिलाने की कोशिश करते जाते है जो हमें चाहिए। जब भी हम किसी चीज के बारे में सोचते हैं तो हमसे एक ऊर्जा निकलती हैं। अब यह आप पर निर्भर करती है आप सकारात्मक सोचते हैं या नकारात्मक। क्योंकि वह ऊर्जा आपके सोच के मुताबित निकलती हैं।

अगर सकारात्मक ऊर्जा निकलती है तो वह ऊर्जा उस ऊर्जा से मिलने लगती है। और जो आप चाहते है। वह आपको मिलने लगता है। ठीक इसके विपरीत नकारात्मक सोचते हैं तो हमे वह नहीं मिलेगा जो हम चाहते हैं। जिस तरह आकर्षण का नियम सत्य है उसी तरह यह भी सत्य है कि सिर्फ सोचते रहने से वह चीज नहीं होती हैं। जैसे की ओम शांति ओम फिल्म में शाहरुख खान ने कहा है 

Wonderful Thought :

अगर आप किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहते हैं, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने की तैयारी में जुट जाती है 

Law Of Attraction In Hindi

यह वाक्य शत प्रतिशत सही है। और यह Law Of Attraction के वजह से होता होता हैं। दोस्तों , बात इतनी सी हैं की जब तक आप कर्म नहीं करोगे तब तक लौ ऑफ़ अट्रैक्शन भी काम नहीं करेगा। सिर्फ सोचने से ही यह नियम काम नहीं करता हैं उसके साथ कर्म भी करना पड़ता हैं। दोस्तों , आपको यह Law Of Attraction in Hindi कैसा लगा। हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताये। उम्मीद हैं आपको पसंद आया होगा। और आपसे आशा भी हैं कि आप इस नियम का अपने जीवन उपयोग जरूर करोगे। धन्यवाद…।

इन्हें भी पढ़े :

2 thoughts on “Law Of Attraction In Hindi। जैसा सोचोगे वैसा पाओगे – आकर्षण के नियम”

Leave a Comment