Lok Sabha chunav 2019 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha chunav 2019) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस की दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट दिया गया है। वहीं प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले को यूपी के बहराइच से चुनाव मैदान में उतार गया है। इसके अलावा श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से, मिलिंद मुरली देवरा को दक्षिण मुंबई से, परवेज खान को यूपी के संत कबीर नगर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर से टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 8 मार्च को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।


लोकसभा चुनाव की सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे सब्सक्राइब करें। ताकि चुनाव से सम्बन्धित सभी जानकारी सीधे आपके Email में पहुंचे। धन्यवाद।


Lok Sabha chunav 2019

Lok Sabha chunav 2019

पहली सूची में चार उम्‍मीदवार गुजरात से, जबकि उत्तर प्रदेश के 11 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की गई थी। पहली सूची के अनुसार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी (Amethi) से तो सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) रायबरेली (Raebareli) से इस बार भी चुनाव लड़ेंगी। इस तरह उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया था कि सोनिया गांधी अगला लोकसभा चुनाव नहीं भी लड़ सकती हैं।


लोकसभा चुनाव की सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे सब्सक्राइब करें। ताकि चुनाव से सम्बन्धित सभी जानकारी सीधे आपके Email में पहुंचे। धन्यवाद।


गुजरात के अहमदाबाद- पश्चिम से राजू परमार को टिकट दिया गया था। यह आरक्षित सीट है, आनंद से भरतसिंह एम सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है. छोटा उदयपुर भी आरक्षित सीट है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राहुल और सोनिया गांधी के अलावा पार्टी ने सहारनपुर से इमरान मसूद और बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को पार्टी ने टिकट दिया गया। धौरहरा लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद जबकि उन्‍नाव से श्रीमति अन्‍नू टंडन को उम्‍मीदवार बनाया गया।

वहीं पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद अपनी परंपरागत सीट फर्रुखाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैलाबाद से निर्मल खत्री जबकि कुशीनगर से आरपीएन सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है. जालौन भी आरक्षित सीट है।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा (Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule) कर दी है। इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली। चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्‍योहारों का ध्‍यान रखा गया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे।


लोकसभा चुनाव की सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे सब्सक्राइब करें। ताकि चुनाव से सम्बन्धित सभी जानकारी सीधे आपके Email में पहुंचे। धन्यवाद।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की। उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था. लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई। यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं।

इस बार सोशल मीडिया पर भी लागू होगी आचार संहिता, खर्च भी जुड़ेगा

लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा (Lok Sabha chunav 2019 Date, Schedule) कर दी गई। इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे (2019 Election) और 23 मई को नतीजे आएंगे। खास बात यह है कि इस बार सोशल मीडिया पर भी यह आचार संहिता लागू होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग का खर्चा भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन को जारी करने की जानकारी देनी होगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही वह ऐसा कर सकते हैं। गूगल और एफबी को भी ऐसे विज्ञापन दताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है।

Leave a Comment