Mark Zuckerberg Biography In Hindi आज वर्तमान में बच्चों से लेकर बूढ़े तक कौन Facebook को नहीं जानता। आजकल के युवाओं का अधिकतर समय तो फेसबुक में ही गुजरता है। लेकिन क्या आप जानते है ? कि फेसबुक का अविष्कार कैसे हुआ ? किसने फेसबुक को बनाया ? आइये इनके जीवन के बारे में जाने की कैसे इन्होने कितनी कठिन परिश्रम करके अपने आप को इस मुकाम तक पहुंचाया है। मार्क ज़ुकरबर्ग का नाम इस दुनिया के सबसे आमिर व्यक्तियों की सूची में शामिल है।
Table of Contents
Mark Zuckerberg Biography In Hindi
पूरा नाम | मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग |
जन्म | 14 मई , 1984 |
जन्मस्थान | विएत प्लेन्स, न्यूयोर्क |
पिता | डेंटिस्ट एडवर्ड जुकेरबर्ग |
माता | करेन केम्प्नेर ( मनोचिकित्सक ) |
बहने | Randi, Donna और Arielle |
पत्नी | Priscilla Chan |
बच्चे | 1. Maxima Chan Zuckerberg 2. August Chan Zuckerberg |
शिक्षा | Ardsley हाई स्कूल में उन्होंने ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य का अध्ययन किया और बाद माध्यमिक शिक्षा, फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर से हुई . |
स्नातक | हार्वर्ड विश्वविद्यालय |
2015 तक संपत्ति | तक़रीबन 46 बिलियन डॉलर |
Mark Zuckerberg का शुरुवाती जीवन :
मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg Biography In Hindi) पूरा नाम Mark Elliot Zuckerberg है। इनका जन्म मई 14, 1984 में ज़ुकेरबर्ग विएत प्लेन्स, न्यूयोर्क में एक यहूदी कुटुंब में हुआ। वे डेंटिस्ट एडवर्ड जुकेरबर्ग और मनोचिकित्सक करेन केम्प्नेर के बेटे है। न्यूयार्क में जन्मे जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) बचपन से ही कम्प्यूटर प्रेमी है | 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपना निजी messaging प्रोग्राम ज़ुकनेट बना लिया था। जिसे उनके पिता अपने दांतों के दतर में इस्तेमाल किया करते थे | वे और उनकी तीन बहने Randi, Donna और Arielle, न्यू-यॉर्क में ही बड़े हुए। जुकेरबर्ग यहूदी में ही बड़े हुए।
Education :
मार्क ज़ुकरबर्ग प्रोग्रामिंग तभी शुरू कर दिया था जब वह मिडिल स्कूल में थे। Ardsley हाई स्कूल में उन्होंने ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य का अध्ययन किया था। और बाद माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर भेजा गया। उसके बाद मार्क ज़ुकरबर्ग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने का निश्चय किया। जहाँ वह एक यहूदी बिरादरी,अल्फा एप्सिलोन में भर्ति हुआ। अपने कॉलेज रूममेट्स और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सहकर्मी Eduardo Saverin, Andrew McCollum, Dustin Moskovitz और Chris Hughes के साथ मिलकर उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ही फेसबुक की स्थापना की थी। बाद में उनके समूह ने फेसबुक को यूनिवर्सिटी के दुसरे लोगो तक भी पहोचाया। और धीरे-धीरे इसे ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करने लगे और 2012 तक फेसबुक का लगभग 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग उपयोग करने लगे।
Born Of Facebook :
ज़ुकेरबर्ग ने अपने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कमरे से फरवरी 4, 2004 को फेसबुक का प्रारंभ किया। इसे जबर्दस्त सफलता मिली और इसी साल के अंत तक 10 लाख से ज्यादा लोग इनसे जुड़ गये। शुरुवात में फेसबुक केवल कुछ खास स्कूलों तक ही सिमित थी फिर यह अन्य स्कूलों के लिए भी खोल दी गयी और विभिन्न स्त्रोत्तो से पूंजी-निवेश के बाद इसे आम जनता के लिए भी खोल दिया गया |
आज इसकी उपयोगिता और महत्व से कोई भी अपरिचित नही है | शुरू में यह और MTV ने इसे खरीदने के प्रस्ताव रखा लेकिन जुकरबर्ग ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। जुकेरबर्ग का समावेश बहुत से क़ानूनी विवादों में भी है। क्योकि उनके समूह के कुछ सहकर्मी कंपनी में उनके समावेश के अनुसार भागीदारी चाहते है। जोखिम उठाना जुकरबर्ग की सफलता का राज है। उन्हें डर था कि फेसबुक निर्माण की वजह से उन्हें हार्वड से बाहर न कर दिया जाए।
तब उनकी फेसबुक रणनिति रही सबसे बड़ा जोखिम ये है कि किसी तरह का जोखिम न उठाया जाए। वे कहते है की तेजी से बदलती दुनिया में अगर आप जोखिम नही उठाएंगे तो निश्चित ही असफल हो जायेंगे। वर्ष 2010 टाइम मैगज़ीन में उन्हें person of the year के अवार्ड से नवाजा गया। और मार्च 2013 में फ़ोर्ब्स के 400 धनी लोगो की सूची में 36वे पायदान पर रहे तब उनकी मिल्कियत 13.3 बिलियन डॉलर आंकी गयी थी।
Mark Zuckerberg’s Personal Life :
मार्क जुकेरबर्ग की पत्नी Priscilla Chan है। Priscilla Chan चाइनीज-वियतमान शरणार्थी की बेटी थी। जो 1975 में साइगॉन के गिरने के बाद यूनाइटेड स्टेट आये थे। Chan का जन्म Braintree, Massachusettes में हुआ था और सन 2003 में वह हाई स्कूल से ग्रेजुएट हुई थी। सितम्बर 2010 में, जुकेरबर्ग ने Chan को आमंत्रित किया। और तभी से वह कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी की एक मेडिकल छात्रा बनी। बाद में वे दोनों पालो आल्टो के अपने किराये के मकान में रहने लगे थे।
19 मई 2012 को जुकेरबर्ग ने Chan से विवाह कर लिया था। मार्क जुकेरबर्ग के दो बच्चे है। 1 दिसम्बर 2015 को उनकी पहली बेटी जिसका नाम मक्सिमा चन जुकेरबर्ग “मैक्स” है। और Aug 28, 2017 को जन्मी दूसरी बेटी का नाम August Chan Zuckerberg है।
मार्क जुकेरबर्ग, फेसबुक के सह-संस्थापक है और उन्होंने इस दुनिया को दोस्तों से और अपने रिश्तेदारों से जुड़े रहने का एक नया तरीका दिया है। साथ ही उनका नाम महान दानशुरो की सूची में भी आता है। उनके द्वारा कहे कुछ शब्द –
मेरे जीवन की सबसे अद्भुत चीज यही है की फेसबुक के द्वारा दुनिया भर के लोगो को एक-दूजे से पहचान कराना।
Read this :
Very nice … useful biology of Mark Zuckerberg thanks for sharing us .
Thnak You
padhkar maja aa gaya, esne mujhe bahut kuchh sikhne ko mila hai