Meditation Best Techniques For Success 2019 || सफलता प्राप्त करने के लिए ध्यान लगाना चाहिए |

Meditation For Success, Meditation एक ऐसी तकनीक है जिससे दिमाग पूरी तरह अपनी शक्ति को प्राप्त करता है | और जब हमारे दिमाग पूरी तरह शक्ति को प्राप्त कर लेता है तो हमें सफलता प्राप्त करने में ज्यादा समय नहीं लगेगी | इस आर्टिकल में ध्यान लगाने के कुछ ऐसे आसान तरीके बताऊंगा जिसका उपयोग करते हुए आप सफलता की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं |

Meditation Best Techniques For Succes

Pranayam :

प्राणायाम करने से पहले शरीर का स्वच्छ होना जरुरी है। यह ऐसे स्थान पर करना चाहिए जहां धूल, धुएं और बदबू न हो। प्राणायाम अभ्यास खाली पेट करना चाहिए। नहाने के बाद यह करना बेहतर है। प्राणायाम के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनना चाहिए। अब आप एक सरल आसन में पीठ सीधी करके बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर ले | अपने दाएं हाथ को सर की तरफ लाएं और अपनी तर्जनी और मध्यमा दोनों उंगली को Eyes Brows के बीच में रख दें | और दाएं हाथ के अंगूठे को नाक के एक तरफ और अनामिका उंगली को नाक की दूसरी तरफ रखें |

अब नाक के दाएं तरफ को अंगूठे से दबाएं और दूसरी तरफ से धीरे-धीरे सांस भरें |  और जब सांस भरे तो उस सांस को महसूस करें |  प्राणायाम के दौरान सदैव एक तरफ नाक से सांस लें और दूसरी तरफ नाक से सांस छोड़े। यही प्रक्रिया नाक के बाएं तरफ से भी दोहराएं | प्राणायाम के दौरान सांस धीरे-धीरे और सहजता से छोड़ना चाहिए। प्राणायाम के दौरान सदैव नेत्र बंद रखें ताकि आप अपने सांस को फोकस कर सकें। 

meditation

 

यह दूसरा तरीका बहुत ही महत्वपूर्ण है :

  • अगर आप इसे मेरे बताये तरीको से करेंगे तो तुरंत ही आपका टेंसन दूर हो जायेगा |
  • सबसे पहले आप किसी कुर्सी या टेबल या आसान जैसा भी आपको सूटेबल लगे बैठ जाइये |
  • अब अपने दोनों हांथो को अपने घुटनो के ऊपर खुला करके रख दें |
  • और आप अपने चारो तरफ वातावरण को देखे उसे महसूस करे |
  •  अब आपको मन ही मन अपना पूरा नाम दोहराना है |
  • साँस धीरे धीरे लेते जाये और अपना  पूरा नाम दोहराते जाये |
  • पूरा ध्यान अपने नाम पर दे | फिर अपने नाम से सरनेम हटा दे सिर्फ अपना नाम ले |
  • मन ही मन अपना नाम लेते जाये |
  • अब एक मिनट बाद अपना नाम हटाएँ और अपने नाम के जगह पर ” I  AM “ बोले |
  • आप पूरा ध्यान आप जो बोल रहे है वंहा लगा दीजिये |
  • फिर आप पाएंगे की वो I AM ” अहम ” शब्द में बदल रहा है | 
  • फिर मन ही मन अहम दोहराते रहिये | फिर उसे ॐ में बदल दीजिये |
  • अब मन में कुछ समय तक ॐ शब्द का उच्चारण करते रहिये |
  • अब ये प्रकिया होने के बाद आप फिर से अपने आस पास वातावरण को महसूस करे | अब जैसा भी आपको महसूस हुआ हो कमेंट करके जरूर बताइयेगा | 

Meditation Best Techniques For Success 2019 || सफलता प्राप्त करने के लिए ध्यान लगाना चाहिए |अगर आपको यह आर्टिकल थोड़ी भी अच्छी लगी हो या आपके विचारों में थोड़ा भी परिवर्तन हुआ हो तो कृपया इस आर्टिकल को दोस्तों में जरूर शेयर करें…. धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े :

Leave a Comment