Wake Up Refresh for Success ज्यादातर लोग सुबह जल्दी नहीं उठते हैं यह भी एक कारण है सफलता में पीछे होने का | आप ध्यान दीजिएगा जो Successful Person है उनमें सुबह उठने की Habit होती है क्योंकि उन्हें पता होता है कि सुबह उठने से वह सक्सेस की ओर एक कदम आगे बढ़ते जाते हैं | इस Article में आपको सुबह कैसे तरोताजा उठे इस बारे में बताऊंगा ताकि आप भी सुबह उठकर सक्सेस की ओर एक कदम बढ़ा सकें |
Table of Contents
Wake Up Refresh for SUCCESS
Prepare for Sleep :
- सोने से पहले अगली सुबह की तैयारी करें |
- अगर आपको लगता है कि आपके शरीर को 6 घंटे – 8 घंटे की नींद आनी जरूरी है |
- तो उसके लिए आपको सोने से पहले तैयारी करनी होगी |
- सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपको सुबह कितने बजे उठना है |
मेरे हिसाब से सबसे गोल्डन Time 5:00 से 8:00 के बीच होता है | क्योंकि यही वह समय है जिसमें आप यूटिलाइज करते हैं तो आपके सक्सेस होने के Chances बढ़ जाते हैं | अब आपको दो चीजें डिसाइड करनी है कि आपको कितने घंटे की नींद चाहिए और सुबह कितने बजे उठना है | अगर आपको 8 घंटे की नींद चाहिए और आपको सुबह 6:00 बजे उठना है तो आपको रात में 10:00 बजे सो जाना चाहिए | यह तय करना आपके ऊपर है कि आपको कितने घंटे की नींद चाहिए और सुबह आपको कितने बजे उठना है | क्योंकि आप सुबह जितना जल्दी उठ पाएंगे आप के सक्सेस होने के चांसेस उतना ही ज्यादा बढ़ता चला जाएगा |
Read Positive :
सोने से पहले आपको कुछ पॉजिटिव बातें पढ़नी चाहिए | इससे यह फायदा होता है कि जब हम सोने जाते हैं तो हमारे सबकॉन्शियस माइंड में वह पॉजिटिव बातें चलती रहती है | जो लोग सोने से पहले नेगेटिव बातें दिमाग में लाते हैं वह सुबह कभी Refreshed नहीं उठ सकते | नेगेटिव बातें जैसे कि सोने से पहले किसी का खून होने की न्यूज़ देखना या खून खराबे वाली मूवी देखना या कुछ भी नेगेटिव बातें हो सकती है | इन सारी नेगेटिव बातों से हमें बचना चाहिए | और सोने से पहले जिस क्षेत्र में सफलता चाहिए उस क्षेत्र के प्रति हमें दिमाग में पॉजिटिव बातें लानी चाहिए |
सोने से पहले कुछ ऐसी पॉजिटिव चाहिए पढ़नी चाहिए जो हमें सक्सेस की ओर एक कदम आगे ले जाए | मैं आपको यह सजेस्ट नहीं करना चाहूंगा कि आप सोने से पहले मोबाइल से ही पॉजिटिव बातें पढ़ें | क्योंकि मोबाइल भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है | मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी आंखों को लगातार सिग्नल देते रहते हैं कि अभी दिन हो रहा है | इसलिए मैं आपको कोई अच्छी सी बुक पढ़ने के लिए सजेस्ट करना चाहूंगा |
Sleep On Time :
- सोने के लिए एक समय निर्धारित कर लीजिए |
- और ठान लीजिए कि कुछ भी हो जाए उस समय तक आपको सो ही जाना है |
- अब सोने के टाइम में कॉम्प्रोमाइज मत कीजिए |
- यह मत कीजिएगा कि चलो आज एक घंटा लेट सो जाता हूं, जो होगा सो कल देख लेंगे |
- इसी तरह की सोच ही आपको आगे बढ़ने से रोक रही है |
- इसे दिमाग से निकाल फेंके और सोने का टाइम फिक्स कीजिए और उस समय तक आप सो जाइए |
Think & Write Positive :
अब सोने से पहले आपको यह सोचना है कि आपने सुबह से लेकर रात तक ऐसे कौन – कौन से अच्छे काम किए हैं और हो सके तो उसे लिख ले | चाहे वह काम कुछ भी हो सकता है चाहे आप किसी को एक गिलास पानी ही क्यों ना दे | आपको लगातार उन पॉजिटिव बातों के बारे में सोचना है जो आपने सुबह से लेकर रात तक किए हैं | इससे यह होगा कि हमारे शरीर में एक पॉजिटिव हारमोंस रिलीज होगी जो हमारे पॉजिटिविटी को और बढ़ाते जाएगी | और आपको सुबह तरोताजा उठने में बहुत मदद करेगी |
Jump Out Of Bed :
कुछ लोग सुबह अलार्म लगा कर तो सोते हैं पर उठ नहीं पाते हैं | अलार्म बजते ही उसे Snooze कर देते हैं, यह ना करें | एक हैबिट बनाएं कि आप जिस टाइम पर उठना चाहते हो उस टाइम पर उठ जाए | अगर आप 5:00 बजे उठना चाहते हैं तो आप 5:00 बजे उठ जाए ना कि 5.05 को | जैसे ही 5 बजते हैं तुरंत Jump Out Of Bed और बाथरूम में घुस जाइए और ठंडे पानी से मुंह धो लीजिए और दोबारा उस बिस्तर का मुंह मत देखिए | शुरू शुरू में आपको बहुत दिक्कत होगी दिन भर अपने आपको थका हुआ महसूस करोगे | But यह सारी चीजें कुछ दिन ही होगी फिर सब नॉर्मल हो जाएगा | अब मैं आपको एक कड़वा सच बताने जा रहा हूं , ” आप सुबह तब उठेंगे जब आपके पास कोई लक्ष्य होगा | “
Exercise :
आप सभी जानते हैं कि व्यायाम हमारे लाइफ का एक Most Important Part है और आपको शायद यह भी पता होगा कि एक स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है | सुबह उठकर कम से कम 30 मिनट व्यायाम कीजिए | एक्सरसाइज का कनेक्शन सीधा हमारे दिमाग से हैं | अगर हम रोज एक्सरसाइज, Meditation करेंगे तो हमारा दिमाग स्वस्थ रहेगा | और जब हमारे दिमाग स्वस्थ रहेगा तो हम एक किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता |
Wake Up Refresh for Success || सफलता पाने के लिए सुबह जल्दी उठना सीखो | अगर आपको यह आर्टिकल थोड़ी भी अच्छी लगी हो या आपके विचारों में थोड़ा भी परिवर्तन हुआ हो तो कृपया इस आर्टिकल को दोस्तों में जरूर शेयर करें…. धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े :
- Karm kya Hai (कर्म क्या है)? गौतम बुद्ध के अनुसार – दुखी रहने वाले जरूर पढ़ें
- Time Management In Hindi | समय को कैसे व्यवस्थित करें।
- Study for Success 2019 || सफल होने के लिए रोज पढ़ने की आदत डालो |
- Goal setting kaise kre | लक्ष्य निर्धारित कैसे करे – Positivethinks.in
- Wake Up Refresh for Success || सफलता पाने के लिए सुबह जल्दी उठना सीखो |
- Change Think For Huge Success 2019 || सफलता पाने के लिए अपने दिमाग में यह बातें डालें |