Weight Loss Tips in Hindi | तेजी से वजन घटाने का रामबाण तरीका

Weight Loss Tips in Hindi

Weight Loss Tips in Hindi, जब भी हम weight loss करने की बात करते है। हमारे दिमाग में सबसे पहले Gym Workout का ख्याल आता है। हम अपने खाने पीने की चीजों में अपने आप में control नहीं कर पाते है। नतीजा , हमारा weight बढ़ जाता है। और दुःख की बात तो ये है कि weight जिस तेजी से बढ़ता है, उसी तेजी से घटता नहीं है। वजन कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दोस्तों , इसीलिए मैं आज आप लोगों के साथ Weight Loss Tips in Hindi शेयर कर रहा हूँ। मैंने ये आर्टिक्ल काफी रिसर्च करने के बाद आप लोगो के लिए लिखी है। दोस्तों , इसे ध्यान से पढ़े और इसे फॉलो करे। मुझे पूरा यकीन है की अगर आपने इसे सही तरीके से फॉलो किया तो तीन महीने के अंदर आपका weight loss हो जायेगा।

Best Weight Loss Tips In Hindi

हद से ज्यादा ना खाएं ( don’t Over Diet ) : 

अगर आप Weight Loss करना चाहते हैं तो हद से ज्यादा न खाये। कई बार होता हैं कि हम भूख न लगने पर भी ओवर डाइट करते हैं। नतीजा , उससे मिलने वाली कैलोरी फैट के रूप में निकल आती हैं। इसीलिए जब भूख लगे तभी कुछ खाये।

अधिक मात्रा में पानी पियें ( Drink more Water ) :

हमें हर दिन 3 -4 लीटर पानी पीना चाहिए। इस बारे में तो हम सबने सुना है लेकिन हम से बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो इस बात को फॉलो करते हैं। साथ ही जो लोग फॉलो करते भी हैं उन्हें भी नहीं पता कि पानी पीने का सही समय क्या है। खाने के बीच में पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जिससे शरीर में पोषक तत्वों का अब्जॉर्शन कम हो जाता है। शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए खाने से 15 मिनट पहले या 15 मिनट बाद ही पानी पिएं।

weight loss tips in hindi

समय पर नाश्ता कर लें ( Take breakfast on time ) :

weight loss करने के लिए सुबह की हेल्दी डाइट करना बहुत ही जरुरी हैं। सुबह 8 बजे से पहले आपको नाश्ता कर लेना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफस्ट हमें अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत करने में मदद करता है ताकि पूरे दिन हमें काम करने की एनर्जी मिले। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म बना रहेगा और वजन भी धीरे – धीरे कम होगा।

सुबह उठकर एक्सरसाइज करें (Exercise) :

तेजी से वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज शुरू कर दें। शुरूआत में चाहे आप एक्सरसाइज कम करें लेकिन बाद में इसका समय बढ़ा दें। एक्स‍रसाइज करने से हमारे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होने लगती है। जिससे आपका weight loss होते जाता हैं। एक्सरसाइज करने के भी बहुत से फायदे हैं। रोज एक्सरसाइज करने से आप कभी बीमार नहीं होंगे।

weight loss tips in Hindi

जंक फूड खाने से बचें ( Avoid eating junk food ) :

Weight loss करने के लिए जंकफूड और बाहर की चीजें चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी इत्यादि को बिल्कुल भी न खाएं। मिठाई आपकी पसंदीदा हो सकती हैं। लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मिठाई, चीनी, चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ और नमक को बिल्कुल भूल जाएं या इनकी मात्रा कम कर दें। हो सके तो आप सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं।

ग्रीन टी का उपयोग करें ( Use Green Tea ) :

Weight loss करने का एक और तरीका है वो ग्रीन टी हैं। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिक सिस्टम ठीक हो जाता है। इससे एक हफ्ते में आप 400 कैलरीज तक बर्न कर सकते हैं। यही नहीं, ग्रीन टी में ऐंटि-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो कई तरह से फायदेमंद होते हैं।

खाने में फल ज्यादा खाएं ( Eat more fruit ) :

weight loss करने के लिए सबसे ज्यादा important होता हैं खाना। आप क्या खा रहे ? कितनी मात्रा में खा रहे ? कितने समय में खा रहे ? यह सारी चीजे matter करती हैं। अगर आप खाने में फ्रूट्स का ज्यादा सेवन करेंगे तो आपकी हेल्थ भी सही रहेगी। और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। क्योंकि फ्रूट्स में कैलोरी की मात्रा कम होती हैं। ये हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स , प्रोटीन , body में पानी की मात्रा हर एक चीजों को कण्ट्रोल में रखती हैं। इसीलिए जितना हो सके जंक फूड के जगह हेल्दी फ्रूट्स खाइये।

हरी सब्जियों का अधिक सेवन ( eat green vegetables ) :

  • हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करे।
  • क्योंकि हरी सब्जियाँ हमारे weight को बढ़ने नहीं देती हैं।
  • हरी सब्जियों में होने वाले पोषक तत्व हमारे मेटाबोलिज्म को कंट्रोल में रखता हैं।
  • और हमारे शरीर में अनावश्यक चर्बी को बढ़ने से रोकता हैं।
  • हरी सब्जियाँ भी हमारे weight loss में काफी मदद करता हैं।

पर्याप्त मात्रा में नींद लीजिए ( Take enough sleep ) :

  • जब हम सोते हैं तो शरीर रिपेयर मोड में रहता है।
  • जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं उनकी बॉडी का सिस्टम ही Disturb हो जाता है।
  • हॉरमोन्स भी डिसबैलंस्ड हो जाते हैं, जिसका नतीजा मोटापे के रूप में देखने को मिलता है।
  • weight loss करने के लिए सबसे जरूरी बात रात को फोन पर बातें बंद कीजिये, ऑफिस का काम ऑफिस में निपटाइए।
  • और टी. वी. सीरियल भी अगली सुबह देख लीजिए।
  • भरपूर नींद लीजिए और शरीर के सिस्टम को फिट रखिए।

दोस्तों weight loss करने के लिए आपको थोड़ा धैर्य के साथ मेरी बतायी गई बातों को फॉलो करना होगा। इसके results आपको शुरू के पहले महीने से दिखना start हो जायेगा। दोस्तों , आपको यह weight loss tips in Hindi जानकारी कैसी लगी। हमे कमेंट करके जरूर बताये। आपके एक कमेंट हमे इसी तरह के लाभप्रद जानकारी आप लोगों तक पहुंचने में हमारी मदद करती हैं। दोस्तों अगर यह जानकारी आपके दोस्त , परिवार या किसी भी व्यक्ति के काम आये तो इसे उनके साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद..।

इन्हें भी पढ़े : 

3 thoughts on “Weight Loss Tips in Hindi | तेजी से वजन घटाने का रामबाण तरीका”

Leave a Comment