World Cup 2019 ( New Zealand vs South Africa ) में न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 8 रन चाहिए थी। सैंटनर ने पहली गेंद पर रन लिया, तो स्कोर 5 गेंदों पर 7 रन चले गया। और केन विलियमसन 96 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद विलियमसन ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर बेहतरीन अंदाज में शतक पूरा किया। साथ ही साथ अगली गेंद पर चौका जड़कर मैच जिता दिया।
इंग्लैंड में जारी वर्ल्ड कप (World cup 2019) में कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की दक्षिण अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के खिलाफ खेली गई शानदार पारी हमेशा याद किया जाएगा। खासतौर पर जब उन्होंने आखिरी पलों में Kane Williamson ने छक्का लगाकर जो शतक पूरा किया, वह बहुत ही शानदार बात रही।
विलियमसन ने 138 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के से नाबाद 106 रन बनाए। जब वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम की लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत में कप्तान के नाबाद शतक की बात आती है, तो इसमें न्यूजीलैंड सबसे ऊपर है।न्यूजीलैंड के तीन कप्तान अभी तक यह कारनामा कर चुके हैं। पूर्व कप्तान स्टीफन प्लेमिंग ने साल 2003 व 2007 के विश्व कप में अपनी टीम की जीत में यह कारनामा किया, तो अब केन विलियमसन ने दिखाया कि वह किस स्तर के बल्लेबाज हैं। यह उनके करियर का बारहवां वनडे शतक रहा। एक और कीवी कप्तान ग्लेन टर्नर ने बी 1975 विश्व कप में ऐसा किया था।
World Cup 2019
लेकिन इतने सालों में इन तीनों के अलावा दुनिया भर में दो ही और ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ ने साल 1999 में यह कारनामा किया, तो भारत के सौरव गांगुली ने भी 2003 वर्ल्ड कप में दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को जिताया था। मतलब कुल मिलाकर विश्व कप के करीब 44 साल के इतिहास में पांच ही कप्तानों ने ऐसा किया है।
वास्तव में यह वह बात है, जो बाकी कप्तानों के लिए चुनौती है। खासतौर पर भारतीय कप्तान विराट के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन रिकॉर्ड को देखते हुए। कोहली ऐसे छठे कप्तान बन सकते हैं, लेकिन देखने की बात यही होगी कि वह कब और कितनी जल्द ऐसा कर पाते हैं।
Read Also :