Ratan Tata Biography in hindi रतन नवल टाटा की प्रेरक जीवनी

Biography

Ratan Tata Biography in hindi , Ratan Tata भारत के जाने माने उद्योगपति में से एक है। और दुनिया की सबसे छोटी कार बनाने से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए नैनो कार Ratan Tata की ही देन हैं। भारत की सबसे सस्ती कार हैं। रतन टाटा, भारत की सबसे टाटा इण्डस्ट्री के अध्यक्ष है। अभी वर्तमान में Ratan Tata, टाटा समूह ग्रुप के चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। टाटा 2012 में टाटा समूह के अध्यक्ष से सेवामुक्त हो गए है। जो भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक समूह है, जिसकी स्थापना श्री जमशेदजी टाटा ने की थी। और जमशेदजी टाटा ने ही मुंबई में सुप्रसिद्ध Hotel Taj का निर्माण कराया था जो आज भारत की शान हैं।

Ratan Tata Biography in hindi

[table id=56 responsive=scroll/]

शुरुवाती जीवन ( Early Life ) :

इनका जन्म 28 दिसम्बर सन 1937 को सूरत, गुजरात में हुआ था। पिता नवल और माता सोनू ने Ratan Tata को गोद लिया था। मात्र 10 साल की उम्र में इनके माता -पिता इनसे अलग हो गये थे। तब नवल और सोनू ने इनका पालन-पोषण किया था। रतन की एक सौतेली माँ भी थी जिसका नाम सिमोन टाटा था। सिमोन का एक पुत्र हैं जिसका नाम नोएल टाटा हैं।

शिक्षा ( Education ) :

रतन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई। और माध्यमिक शिक्षा कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से। इसके बाद उन्होंने अपना बी एस वास्तुकला में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ कॉर्नेल विश्वविद्यालय से 1962 में पूरा किया। तत्पश्चात उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से सन 1975 में एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया।

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”23″ order=”desc” ignore_sticky_posts=”yes”]

करियर ( Career ) :

Ratan Tata जी ने अपने करियर की शुरुआत 1961 में की। शुरू में इन्होंने शॉप फ्लोर आदि पर वर्क किया। बाद में रतन जी टाटा समूह और ग्रुप के साथ जुड़े थे। सन 1971 में उन्हें राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी (नेल्को) में प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। 1981 में उन्हें टाटा इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष बनाया गया।

Ratan Tata Biography in hindi

सन 1991 में जेआरडी टाटा ने ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया। और रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी बनाया। 1998 में पहली बार रतन टाटा के निर्देशन में टाटा मोटर्स ने एक भारतीय कार ” टाटा इंडिका ”को बाजार में उतारा था। इससे टाटा समूह की पहचान धीरे-धीरे बढ़ती चली गयी। ” टाटा इंडिका ”जो भारत की सबसे सस्ती कार हैं।

टाटा जी हमेशा कहते है :

“मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं रखता ,बल्कि फैसला लेकर उनके सही साबित कर देता हूँ। “

Ratan Tata एक निवेशक ( Investor ) :

28 दिसंबर 2012 को वे टाटा समूह के सभी कार्यकारी जिम्मेदारी से सेवानिवृत्त हुए। उनका स्थान 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री ने लिया। हालाँकि टाटा अब सेवानिवृत्त हो गए हैं फिर भी वे काम-काज में लगे हुए हैं। अभी हाल में ही उन्होंने भारत के इ-कॉमर्स कंपनी snapdeal में अपना व्यक्तिगत निवेश किया है।

इसके साथ-साथ उन्होंने एक और इ-कॉमर्स कंपनी अर्बन लैडर और चाइनीज़ मोबाइल कंपनी ”जिओनी” में भी निवेश किया है। वर्तमान में टाटा समूह के अंदर 110 कंपनी आती हैं। जिसमे टाटा चाय से लेकर पांच सितारा होटल तक, सुई से लेकर स्टील तक और लखटकिया नैनो से लेकर हवाई जहाज तक सब बनाते है।

रतन टाटा को 4 बार प्यार हुआ लेकिन कभी शादी नहीं की क्योंकि रतन टाटा और प्यार की बीच कुछ अड़चने भी थे।

पसंद ( Hobby ):

  •  टाटा को हवाई जहाज उड़ाना भी पसंद है उन्हें इसके लिये लाइसेंस भी मिला है।
  •  रतन टाटा को पालतू जानवरों से बहुत ही लगाव हैं।

निजी जीवन (Personal Life ):

रतन टाटा एक शर्मीले व्यक्ति हैं। समाज की झूठी चमक दमक में विश्वास नहीं करते हैं। सालों से मुम्बई के कोलाबा जिले में एक किताबों एवं कुत्तों से भरे हुये बेचलर फ्लैट में रह रहे हैं। रतन टाटा ने अपना नया उत्तराधिकारी चुन लिया है। सायरस मिस्त्री रतन टाटा का स्थान लेंगे। लेकिन पूरी तरह उनकी जगह लेने से पहले वो एक साल तक उनके साथ काम करेंगे।

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”26″ order=”desc” ignore_sticky_posts=”yes”]

दिसंबर 2012 में वो पूरी तरह समूह की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। पलौनजी मिस्त्री के छोटे बेटे और शपूरजी-पलौनजी के प्रबंध निदेशक सायरस मिस्त्री ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक एवं लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में डिग्री ली है। फिलहाल वो टाटा संस की सबसे बड़ी शेयरधारक कंपनी शापूरजी पैलनजी के प्रबंध निदेशक हैं। सायरस 2006 से ही टाटा समूह से जुड़े हैं। मिस्त्री साल 2006 से ही टाटा संस के निदेशक समूह से जुड़े हैं।

Ratan Tata Biography in hindi

पुरस्कार और सम्मान :

  • भारत के 50 वे गणतंत्र दिवस समारोह पर 26 जनवरी 2000, रतन टाटा को तीसरे नागरिक अलंकरण पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें 26 जनवरी 2008 भारत के दुसरे सर्वोच्च नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • वे नैसकॉम ग्लोबल लीडरशिप (NASSCOM Global Leadership) पुरस्कार -2008 प्राप्त करने वालों में से एक है।
  • रतन टाटा ने 2007 में टाटा परिवार की ओर से परोपकार का कारनैगी पदक प्राप्त किया।
  • मार्च 2006 में टाटा को कॉर्नेल विश्वविद्यालय द्वारा 26 वें रॉबर्ट एस सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • वे दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की अंतरराष्ट्रीय निवेश परिषद के बोर्ड सदस्य हैं।
  • न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के एशिया -पैसिफिक सलाहकार समिति के एक सदस्य हैं।
  •  बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) के भारत एड्स इनिशीएटिव कार्यक्रम बोर्ड में सेवारत हैं।
  • फरवरी 2004 में, रतन टाटा को चीन के झोज्यांग प्रान्त में हांग्जो (Hangzhou) शहर में मानद आर्थिक सलाहकार की उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें हाल ही में लन्दन स्कूल ऑफ़ इकॉनॉमिक्स (London School of Economics) से मानद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल हुई
  • नवम्बर 2007 में फॉर्च्यून पत्रिका ने उन्हें व्यापर क्षेत्र के 25 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
  • टाटा को टाइम पत्रिका की मई 2008 की विश्व के 100 सबसे Influential people में list किया ।

इन्हे भी पढ़े :

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”8″ tax_term=”25″ order=”desc” ignore_sticky_posts=”yes”]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *